भूल नहीं पा रहा है उसे? अपने प्यार को कैसे भूले?
हम सभी के जिंदगी में कोई न कोई ऐसा सख्श जरूर होता है जिससे हम जन से भी ज्यादा प्यार करते है। वो हमे इतना खास लगने लगता है मानो हम उसके लिए कुछ कर सकते है। सोते जागते हर वक्त उसी का ख्याल मन में रहता है। एक समय ऐसा भी आता है जब हम सोच लेते है कि जीना भी इसी इंसान के साथ है और मरना भी। मगर कुछ कारणों की वजह से हमें उससे दूर जाना पड़ता है या ब्रेकअप करना पड़ता है। ये ब्रेकअप का दर्द इंसान को बहुत तालकीफ देता है। ऐसे में अगर प्यार सच्चा हो तो बहुत मुश्किल होता है अपने प्यार भूल पाना। अगर आप भी इस मुश्किल घड़ी से गुजर रहे है और अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को नहीं भूल पा रहे है, तो मैं कुछ तरीके बताऊंगा जिसकी मदद से आप अपने प्यार को भूल सकते है। ये चीज शायद तुरंत से काम न करे। इसमें थोड़ा सा वक्त जरूर लगेगा। मगर धीरे-धीरे इन तरीकों को अपना कर आप अपने प्यार को भूल सकते है। और अपने जीवन में आगे बढ़ सकते है।
थोड़ा सा ब्रेक ले
ब्रेकअप के बाद संभलना आसान नहीं होता। लोगों को कई महीने यह तक कई साल लग जाते है इससे बाहर आने में। आपको थोड़ा सा ब्रेक लेना है। इससे आपको थोड़ा सा समय मिलेगा चीजों को समझने में, और अपने दर्द से उबरने में। इस बीच आपको उन चीजों पर विचार करना है आखिर ब्रेकअप क्यों हुआ और सबसे पहले अपने आप को जिम्मेदार ठहराना बंद करे। आपको चीजों को स्वीकार करना है और आगे बढ़ना है।
अपने आप पर ध्यान दे
जब तक आप दोनों साथ में थे, तो आपने इस बीच अपनी फिक्र छोड़ दी होगी, अपने आप पर ध्यान देना छोड़ दिया होगा। आपको सामने वाला इंसान खास लगने लगा होगा। लेकिन अब आपको अपने ऊपर ध्यान देना है, आपको अपने लुक्स पर ध्यान देना है। आप पहले कैसे थे अभी कैसे है ये देखना है। ब्रेकअप के बाद कई लोग देवदास बन जाते नशे के आदि हो जाते है मगर आपको आपको ऐसा नहीं करना है।
आपको ऐसे कपड़े पहने है जो आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएं। आपको अपने बाल और दाढ़ी को भी सेट रखना है। क्योंकि जब आप अच्छा दिखेंगे तभी आप अच्छा महसूस भी करेंगे।
ऐसी जगहों पर ना जाए
अगर मैं आपसे पूछा कि आप अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से पहली बार कहां मिले थे। तो फाटक से आप इसका जवाब दे दोगे। ये साधारण सी बात है जिससे लगाओ हो जाता है। उससे जुड़ी हर चीज हमे याद रहती है।
कोई ऐसा स्थान या जगह जरूर होगा जहां आप लोगों अक्सर मिला करते थे या जहां आपने पहली बार उसे देखा था प्यार का इजहार किया था। आपको उन जगहों पर नहीं जाना है। आप जितना हो सके उन जगहों पर जाने से बचे। अगर सच में आप उसे भूलना चाहते है तो उन जगहों पर जाना कम कर दे।
अपने एक्स को ब्लॉक करे
हमें अक्सर ये जानने की चूल मची रहती है कि सामने वाले इंसान के जिंदगी में क्या चल रहा है, वो हमे याद करता है या नहीं। (और जब से सोशल मीडिया आया है तब से हमलोग लोगों के साथ कम और फेसबुक/इंस्टाग्राम पर अपने फीलिंग को ज्यादा शेयर करते है।) अगर आप वाकई में अपने प्यार को भूलना चाहते है तब आपको उसे बार बार चेक करना बंद करना होगा और उसे ब्लॉक करना होगा।
ऐसे लोगों के साथ रहे जो आपको अच्छा महसूस कराते हो
आपको अपने उन दोस्तों के साथ रहना है जो आपको अच्छा महसूस कराए आपके दर्द को समझे। काफी सारे लोग ब्रेकअप के बाद एकेले रहने लगते है। ऐसा आपको बिल्कुल भी नहीं करना है जीतना हो सके दोस्तो और परिवार के बीच रहे।