सच्चा प्यार क्या होता है? ऐसे करें असली मोहब्बत की पहचान?

सच्चा प्यार क्या होता है? ऐसे करें असली मोहब्बत की पहचान?

प्यार क्या होता है?

प्यार का मतलब होता है- लव, प्रेम, प्रीति, लगाव, स्नेह, मोह, बंधन।प्यार एक खूबसूरत एहसास है जिसे शायद शब्दों में बाया कर पाना बहुत मुश्किल है। प्यार जरूरी नहीं कि गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच ही हो, प्यार वो है जो एक मां अपने बच्चे से करती है, प्यार वो है जो एक पिता अपने औलाद से करता है, प्यार वो है जो एक भाई अपने बहन से करता है, प्यार वो है जो एक पत्नी अपने पति से करती है, प्यार वो है जो प्रभु श्रीराम ने माता सीता से किया था।

सच्चा प्यार क्या होता है?

मान ले आप रास्ते पर जा रहे है और एक खूबसूरत लड़की आपके बगल से गुजर जाए और आप उसे देख कर दीवाना हो गए। अब वो लड़की आपके दिलों-दिमाग में बस गई। अब आपको हर जगह वही लड़की दिखाई दे रही है। रात को सोते जागते हर वक्त उसी के ख्याल मन में चल रहे है। जब कोई उससे भी खूबसूरत लड़की आपको दिख जाए तो आपका मन अब उस पहली वाली लड़की को भूल कर दूसरी लड़की के तरफ चला जाएगा। तो ये प्यार नहीं ये बस आकर्षण है और ये आकर्षण जायदा समय तक नहीं रहता। और ये चीज सिर्फ लड़कों पर लागू नहीं होता। ऐसा लड़कियां भी करती, जब उसको आपसे ज्यादा अच्छा लड़का दिख जाए तो वो उसके तरफ आकर्षित हो जाती है। प्यार का मतलब ये नहीं होता कि कोई दूसरा इंसान आपको मिल जाए जो पहले वाले से बेहतर हो, तो अपने पहले वाले इंसान को छोड़ दिया और दूसरे वाले का हाथ पकड़ लिया। सच्चा प्यार का मतलब होता है जो इंसान जैसा है उसको वैसे ही स्वीकार करना। आपके मन में ये होना चाहिए कोई लाख खूबसूरत हो मगर मेरे पार्टनर से खूबसूरत कोई नहीं। आपको एक विश्वास होना चाहिए। चीजें हमेशा एक जैसी नहीं रहती, समय बदलता जरूर है। सबसे पहले आपको आकर्षण और प्रेम के बीच के अंतर को समझना होगा। प्यार और आकर्षण को कुछ ऐसे समझे- क्या अंतर होता है मैं तुम्हें पसंद करता हूं और मैं तुमसे प्यार करता हूँ? गौतम बुद्ध ने इसे बहुत अच्छे से बताया है। अगर कोई फूल आपको पसंद आता है तो आप उसे तोड़ने की सोचते हो, वही किसी फूल से अगर आप प्यार करते हो तो आप उसकी देखभाल करोगे और रोज उसे पानी दोगे, ना कि तोड़ने की सोचोगे यही अंतर होता है प्यार में और आकर्षण में।

प्यार कैसे होता है?

प्यार अचानक से होता है। एक लड़की आपके जिंदगी में अचानक से आती है और मानो ऐसा लगने लगता है ये लड़की मेरे टाइप की है, इसी लड़की के साथ मैं आगे की जिंदगी बताऊंगा। इससे खूबसूरत लड़की इस दुनिया में कोई और हो ही नहीं सकती। इसके बाद आप अपनी तरफ से हर कोशिश करते हो कि ये लड़की मेरी हो जाए। कई बार बहुत सारे लोग इसमें सफल हो भी जाते और कई बार नहीं भी।
जरूरी नहीं कि आप जिससे प्यार करते हो वो भी आपसे उतना ही प्यार करे। कभी-कभार लोगो को प्यार का एहसास काफी देर से होता है। बहुत जरूरी है कि सामने वाले इंसान को समय रहते प्यार का एहसास हो जाए वरना चीजें ठीक से काम नहीं करती।

क्या लव करना चाहिए?

जिस तरह हर एक चीज की समय सीमा होती है उसी तरह प्यार की भी एक समय सीमा है। अगर आप मैच्योर हो, जिम्मेदार हो और अगर आपको लगता है मैं अपने प्यार के लिए किसी से भी लड़ सकता हूं। अगर आप ये सोचते हो परिस्थि चाहे जैसी भी हो मै अपने पार्टनर का हाथ कभी नहीं छोडूंगा। अगर आपमें हिम्मत है दुनियां से लड़ने की बगावत करने की, तभी आपको प्यार करना चाहिए नहीं तो सिंगल ही रहना चाहिए। क्योंकि प्यार करना काफी आसान होता है मगर उसको निभाना बहुत मुश्किल।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top