ब्रेकअप के बाद Depression से बाहर कैसे निकले? क्या है Signs of Depression?
दोस्तो किसी भी रिश्ते में जुड़ना बहुत आसान होता है मगर उससे भी मुश्किल होता है उस रिश्ते से बाहर निकलना। ब्रेकअप का दर्द बहुत तकलीफ देता है। आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते। कई बार हम जिससे बेइंतहां मोहब्बत करते है वह हमें छोड़ कर चला जाता है, या ऐसी परिस्थियां हमारे सामने आ जाती है जिसके वजह से हमें सामने वाले इंसान से दूर जाना पड़ता है। मगर ये यही खत्म नहीं होता। कई लोगों के लिए ब्रेकअप से निकलना बहुत आसान होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जिन्हें ब्रेकअप से निकालने में बहुत समय लग जाता है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जो ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन में चले जाते है। आप डिप्रेस्ड है या नहीं इसका पता कैसे लगाए? नीच डिप्रेशन के कुछ सामान्य लक्षण दिए गए है जिनसे आप इसका पता लगा सकते है।

डिप्रेशन के लक्षण
Signs of Depression in Teens
- नींद नहीं आना या अधिक नींद आना।
- किसी भी चीज में मन नहीं लगना।
- ध्यान केंद्रित नहीं कर पाना।
- भूख नहीं लगना।
- समय से पहले जाग जाना।
- थकान या शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना।
- आत्मविश्वास की कमी महसूस होना।
- लोगों से मिलने से घबराना।
- गंदे विचार या सुसाइडल थॉट्स आना।
- खोया हुए और अकेला महसूस करना।
ये कुछ डिप्रेशन से सामान्य लक्षण है, अगर आप भी ये सारे लक्षण महसूस कर रहे है तब इसका मतलब कही न कही आप भी डिप्रेशन के शिकार है। तो ऐसे में घबराएं नहीं, आज हमलोग इसी विषय पर बात करेंगे कि ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से बाहर कैसे निकले?
अकेले ना रहे
अगर आप डिप्रेशन से गुजर रहे है तब आपको कभी भी अकेला नहीं रहना है। क्योंकि कहा भी जाता है खाली दिमाग शैतान का घर होता है। जब अकेले होते हो तब आपके मन में गंदे विचार आने शुरू हो जाते है।आपको कोशिश करना है अधिक से अधिक समय अपने परिवार के साथ बिताए, अपने दोस्तों के साथ बिताए।
अपने ऊपर ध्यान दे
आपको अपने ऊपर ध्यान देना है। अपने लुक्स के ऊपर ध्यान दें है। अच्छे और साफ सुथरे कपड़े पहने। ये आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाएगा क्योंकि जब आप अच्छे दिखते है तो आप अच्छा महसूस भी करते है।
योग करे एवं जिम जाए
डिप्रेशन के वजह से कई लोग मोटे हो जाते है उनका वजन बढ़ जाता है।तो वहीं कुछ लोगों का वजन घट जाता है। और वजन का बढ़ना या एकदम से कम हो जाना दोनों ही आपके लिए नुकसानदेह है। इसको इसको मेंटेन रखना है। इसके लिए जिम जाए। इसके अलावा योग करे ध्यान लगाएं। ये आपके मन को शांत रखने में मदद करेगा।
अच्छा भोजन करे
दोस्तो आपने कई लोगों को कहते सुना होगा “जैसा खाओगे अन्न वैसे होगा मन” तो डिप्रेशन के वक्त सबसे जरूरी अपने मन पर काबू पाना है। आपको इस वक्त शुद्ध और सात्विक भोजन करना है। इससे आपके शरीर को ऊर्जा भी मिलेगी साथ ही साथ गंदे विचार भी नहीं आएंगे।
उस इंसान को भूल जाए
दोस्तो ये चीज थोड़ी मुश्किल हो सकती। लेकिन ये जरूरी भी अगर आप सच में डिप्रेशन से बाहर आना चाहते है। तब आपको उस इंसान को बार बार याद नहीं करना है। ना ही उसे कोई कॉल या मैसेज करना है। इसके अलावा उसकी दी हुई हर चीज को अपने आप से दूर कर दें है क्योंकि जितनी बार आप उन चीजों को देखोगे आप बार बार उसे याद करते रहोगे और ये आपको और भी ज्यादा डिप्रेस्ड कर देगा।
सामने वाले इंसान को दोबारा मौका न दे
आपको ये बात मन में बैठा लें है कि जिसके वजह से आपका ये हाल हुआ है। अब वहीं इंसान दोबारा से आपसे कॉन्टैक्ट बनना चाहता है। तो ऐसे में आपको उस इंसान से कभी भी दोबारा कॉन्टैक्ट नहीं करना है। उस इंसान से जितना हो सके दूरी बना कर रखे।
किसी साइकियाट्रिस्ट से मिले
आपको किसी किसी अच्छे मनोविज्ञानी (साइकियाट्रिस्ट) से मिलना है और उनको अपने डिप्रेशन के बारे खुलकर बताना है। उनकी सलाह माने। वो आपके स्थिति के अनुसार दवाईयां दे देंगे। जिससे आप जल्दी ठीक हो सके। वो आपको डिप्रेशन से बाहर आने में बहुत मदद करेंगे।

