क्या है ऑनलाइन डेटिंग के नुकसान और फायदे?
आज कल लोग ऑनलाइन डेटिंग काफी ज्यादा करने लगे है, और देखा जाए तो ये काफी आसान तरीका भी है डेटिंग का। ऑनलाइन डेटिंग वो लोग ज्यादा पसंद करते है जो थोड़े शर्मीले होते है, जिन्हें लोगों से बात करने में हिचकिचाहट होती है। ये लोग थोड़े इंटरोवर्ट टाइप के होते है। ये खुल कर अपनी बात नहीं कह पाते है। देखा जाए तो ऑनलाइन डेटिंग के फायदे भी है साथ ही साथ कुछ नुकसान भी है। तो आज हमलोग इसी विषय पर बात करेंगे कि क्या ऑनलाइन डेटिंग करना चाहिए या नहीं? साथ में ये भी जानेंगे ऑनलाइन डेटिंग के क्या फायदे है और क्या नुकसान?
ऑनलाइन डेटिंग के फायदे
- सबसे पहले हमलोग ऑनलाइन डेटिंग के फायदे के बारे में बात करते है। अगर आपको लोगो से सामने से बात करने में घबराहट होती है। आपको लगता है सामने वाला इंसान मुझे जज करेगा। तब ऑनलाइन डेटिंग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
- ऑनलाइन डेटिंग का दूसरा फायदा ये भी है के आपके पास ऑप्शन ही ऑप्शन मौजूद होते है। आप जितने चाहे उतने लोगों से बात कर सकते उन्हें डेट कर सकते हैं।
- तीसरा फायदा ये है कि ये आपके कीमती समय को बचाता हैं। पुराने डेटिंग के तरीके में आप सामने वाले इंसान से मिलते है, उनसे बात चीत करते है उनके बारे में जानते है। जिससे आपका काफी समय बर्बाद होता है। मगर ऑनलाइन डेटिंग में आप बिना समाने वाले इंसान से मिले ही उनके बारे में जान सकते है। आपको जो कुछ भी जानना हो या पूछना हो चैट के माध्यम से ही पूछ सकते है।
- ऑनलाइन डेट करने का चौथा सबसे बड़ा फायदे ये है कि आप अपने अनुसार लोगों को डेट कर सकते है। ऐसे काफी सारे डेटिंग ऐप्स है जिनमें फिल्टर का ऑप्शन होता है। जिसकी मदद से आप अपने धर्म, जाति, इंटरेस्ट, लोकेशन, के आधार पर लोगों को डेट कर सकते है। ये तो रही ऑनलाइन डेटिंग के फायदे की बात। अब चलिए इसके कुछ नुकसान के बारे में भी जान लेते है।
ऑनलाइन डेटिंग के नुकसान
- ऑनलाइन डेटिंग में सबसे बड़ा नुकसान क्या हो सकता है? जी, आपने बिल्कुल सही सोचा स्कैम या धोखाधड़ी। अक्सर लोग ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर ठगे जाते है। जिसमें स्कैमर सामने वाला इंसान को ब्लैकमेल करने लगता है और पैसों की मांग करने लगता है।
- जान को नुकसान, ऑनलाइन डेट करना और लोगों से मिलना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। क्योंकि जब आप लोगों से ऑनलाइन बात करते है और सामने से मिलते है। इसमें काफी अंतर होता है अक्सर लोग वैसे नहीं होते जैसा अपने प्रोफाइल में दिखते है।
- गलत लोगों को डेट करना, बहुत जायदा ऑप्शन होने के कारण लोग ये निर्णय नहीं ले पाते कि उने किसे डेट करना है और किसे नहीं। ऐसे में आप गलत लोग को डेट करने लगते है।
- मानसिक स्थिति खराब होना, हालांकि ये बात दोनों तरह के डेटिंग पर लागू होता है चाहे आप ऑनलाइन डेट कर रहे है या लोगों को सामने से डेट कर रहे है। दोनों ही स्थिति में ये आपके मानसिक स्थिति को बिगड़ सकता है।

