रिश्तों में Personal Space देने के फायदे
आपलोगों ने अक्सर मेरे पोस्ट में पढ़ा होगा जहां मैंने ये बताया है जब भी आपका पार्टनर आपकी कदर न करे थोड़ा स्पेस ले लो, जब लड़ाई झगड़ा हो जाए तब स्पेस ले लो। कुछ लोग इसे अलग तरीके से ले लेते है। स्पेस से मेरा मतलब ये नहीं है कि एकदम से सामने वाले के नजरों से गायब हो जाना है। या एकदम से दिखना बंद हो जाना है। तो आखिर क्या मतलब होता है रिश्तों में स्पेस का, रिश्तों में स्पेस देना क्यों जरुरी है। आज हमलोग इसी के बारे में जानेंगे।

रिश्तों में Personal Space देने के फायदे
- अपने पार्टनर को स्पेस देना या अपने पार्टनर से कुछ समय के लिए दूरी बनाना ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि इससे आपको खुद की अहमियत समझ में आ जाएगी। क्योंकि कई बार हमारे मन में अपने पार्टनर को लेकर ये चलता रहता है कि ये इंसान मेरे से प्यार करता है या नहीं। इसके दिल में मेरे लिए कोई जगह है या नहीं। ऐसा सिर्फ लड़कियां ही नहीं सोचती लड़के भी सोचते है। तो इसका पता लगाने का एक दम सही तरीका है अपने पार्टनर को स्पेस देना। इससे आपको ये तो पता चल जाएगा कि आपके पार्टनर के आप कितने जरूरी हो।
- अक्सर दो लोगों में लड़ाई झगड़े होना, गुस्सा होना आम बात है। कई बार हम गुस्से में ऐसी बाते भी बोल देते हैं जो सामने वाले इंसान को बुरी लग जाती है। इसके बाद हमारा पार्टनर नाराज़ हो जाता है। यहां पर अगर आप बार बार मानने की कोशिश करेंगे, तो मैं आपको पक्का कह सकता हूं कि वो नहीं मानेगा। तो यहां आपको क्या करना है? ऐसी परिस्थिति में आपको अपने पार्टनर को स्पेस देना है। उसे चीजों को समझने के लिए समय देना है। उसे कुछ समय के लिए अकेला छोड़ देना है। फिर उससे बात करने की कोशिश करें, आपने जो गलती की उसके लिए माफी मांगे। आप देखेंगे कि अब आपका पार्टनर आपको पहले जैसे ट्रीट नहीं कर रहा होगा, उसका व्यहवार भी बदल गया होगा। तो ये भी एक फायदा है रिश्तों में Personal Space का।
- Personal Space आपके पार्टनर को आगे बढ़ने में मदद करता है। स्पेस देने से आप देखोगे कि अब आपका पार्टनर अपने लक्ष्य पर काम कर पा रहा है, अपने हॉबीज और अपने करियर पर फोकस कर पा रहा है। अगर आप चाहते हो कि आपका पार्टनर भी आगे बढ़े तब आपको उसको स्पेस देना चाहिए।
- ये आपके आत्म सम्मान को बढ़ाता है। ये बात बिल्कुल सच है हमेशा अपने पार्टनर के लिए उपस्थित रहना, उसके कॉल और मैसेजेस का तुरंत रिप्लाई देना। ये दिखाता है कि आपके पास कुछ करने के लिए है ही नहीं। और सामने वाला इंसान आपको हल्के में ले लेता है उसे लगता है आप तो उसे कभी छोड़ ही नहीं सकते। अपने आत्म सम्मान को बचाने के लिए भी स्पेस देना चाहिए।

