ब्रेकअप के बाद मूव ऑन कैसे करें, आगे कैसे बढे?
कहते है किसी भी रिश्ते को बनाने में सालों लग जाते है मगर उसे टूटने में वक्त नहीं लगता। रिलेशनशिप टूटने के कई वजह हो सकते है चाहे वो रिश्ता आपसी सहमती से टूटे, गलत फहमी से टूटे, या किसी तीसरे इंसान के वजह से टूटे। ऐस में काफी मुश्किल होता है सामने वाले इंसान को भूल पाना। अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे है और अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को नहीं भूल पा रहे है, तो आज मैं आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करूंगा जो आपको मूव ऑन करने उसे भूलने में मदद करेगी।
ब्रेकअप का बदला कैसे ले?
ब्रेकअप के बाद अब आपके मन में ये चल रहा होगा कि आखिर सामने वाले इंसान से बदला कैसे लिया जाए? तो ऐसा बिलकुल भी न करे क्योंकि अगर आप बदला लेने की भावना रखते है, तो कही न कही आप सामने वाले इंसान को अपने दिल में या दिमाग में जगह दे रहे है। इसीलिए बदला लेने की भावना मन में न रखे और अंग्रेजी में एक कहावत भी “The Best Revenge is No Revenge” मतलब “सबसे बड़ा बदला ये है कि कोई बदला न लिया जाए”।
अपने आप पर फोकस करे
आप अपने ऊपर काम करे नए लक्ष्य बनाए, उसे हासिल करने लिए मेहनत करे। अगर आप पढ़ाई करते है तो अपने पढ़ाई पर फोकस करे और अगर जॉब करते है तो काम पर फोकस करे। बस आपको अपने आप को व्यस्त रखना है।
परिवार के साथ समय बिताए
दोस्तो ये बात बिल्कुल सही है मुसीबत के वक्त अपने ही साथ देते है। अभी आप जिस दौर से गुजर रहे है। आपके मन में बहुत सारे गंदे विचार, सुसाइडल थॉट्स, ईर्ष्या, जलन, बदल लेने की भावना ये सारे विचार आपके मन में आ रहे होंगे। तो आपको इन सब से बचना है, आपको ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ और दोस्तो के साथ बिताना है।
मूवीज देखे और गाने सुने
अगर आपको फिल्में देखना पसंद है तो फिल्म देखे। आपको ऐसे फिल्में देखना है जो कॉमेडी से भरपूर हो, आपको कोई उदास या लव रोमांस की फिल्में देखने से बचना है। इसके अलावा आप हिप हॉप या रैप सॉन्ग भी सुन सकते है।
ध्यान लगाएं एवं व्यायाम करे
इस समय आप योग और ध्यान भी लगा सकते है। इससे आपको मन की शांति मिलेगी। जो आपको अपने काम पर फोकस करने में मदद करेगी। इसके अलावा आप व्यायाम भी करें सकते है।
अपना पसंदीदा काम करे
चुकीं अब सामने वाला इंसान आपके लाइफ से जा चुका है तो आप फ्री है। आप जो चाहे कर सकते है। अगर आपकी कोई हॉबीज या कोई पैशन है तो उसे फॉलो करे। इसी के साथ आप किताबें भी पढ़ सकते है।
नए लोगों से मिले
नए लोगों से मिलने से मेरा मतलब ये नहीं है कि आप नए रिलेशनशिप की तलाश में लग जाए। आपको तुरंत किसी नए रिश्ते में नहीं जुड़ना है। यहां आप नए लोगों से मिल सकते है, जान पहचान बना सकते है उनसे दोस्ती कर सकते है।
कॉन्टैक्ट डिलीट करे
आपको सामने वाले इंसान से किसी भी तरह का कोई कॉन्टैक्ट नहीं रखना है। अगर हो सके तो उसके नंबर, मैसेजेस, चैट्स को डिलीट कर दे।
ऑनलाइन चेक करना बंद करे
अगर सामने वाला इंसान आपके फेसबुक/इंस्टाग्राम में ऐड है तो उसके स्टेटस को देखना या उसके प्रोफाइल को बार बार चेक करना बंद करे।
तो दोस्तो यहां मैंने जितने तरीके बताए है, इनको फॉलो करने से ही आप अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को भूल सकते है और ब्रेकअप के बाद मूव ऑन कर सकते है।

