ब्रेकअप के बाद अपने प्यार को वापस कैसे लाए?

ब्रेकअप के बाद अपने प्यार को वापस कैसे लाए?

जब एक लड़का और लड़की प्यार में पड़ते है तब उस वक्त वो लोग एक दूसरे को बहुत अच्छे लगते है उसकी हर बुरी आदत अच्छी लगने लगती है। ऐसा हो जाता है मानो प्यार करने वाला गुस्से में मार दे, गली दे या बुरा भला भी कह दे तो अच्छा ही लगता है। मगर सभी लोग ऐसे नहीं होते। कुछ लोगों के लिए इज्जत और आत्म सम्मान से बढ़कर कोई चीज नहीं होती है। ये लोग बातों को दिल पर ले लेते है और कहीं न कहीं ये ही ब्रेक अप की वजह बन जाती है। अगर आपको ये पता हो कि आपकी कौन सी बात आपके पार्टनर को बुरी लगती है। तो शायद आगे से आप उसे नहीं दोहराएंगे। खैर ये तो बाद की बात है। तो चलिए जानते है ब्रेकअप के बाद अपने प्यार को वापस कैसे लाए।

थोड़ा स्पेस दे

आपको अपनी खुद की अहमियत मालूम होनी चाहिए। तभी आप अपने पार्टनर को ब्रेकअप के बाद मानने या फिर वापस लाने की कोशिश करे। अब आपके मन में ये चल रहा होगा, मेरी अहमियत क्या है, ये मुझे कैसे मालूम पड़ेगा? इसके लिए आप थोड़ा सा स्पेस ले। अपने पार्टनर से कुछ समय के लिए दूरी बना ले। ये बहुत जरूरी होता है, आप जैसा महसूस कर रहे है समाने वाला भी वैसा महसूस करे। क्या आपके पार्टनर को भी आपकी कमी महसूस हो रही है? क्या वो भी आपको याद कर रहा है? क्या उसके दिल में भी वही फीलिंग्स है जो मेरे दिल में है?

दुबारा से संपर्क करे

कहते है कोई भी समस्या को सुलझाने के लिए बात चीत करना बहुत जरूरी है। बिना बात-चीत के कोई हल नहीं निकलता। यहां आपको अपने पार्टनर से बात करना है। आखिर सामने वाला इंसान नाराज क्यों है, इसका पता होना बहुत जरूरी है।

अपने आप पर फोकस करे

आप यकीन मानिए ये चीज 100% प्रतिशत काम करता है, जब आपके पार्टनर को ये पता लगता है। आप तरक्की कर रहे हो जीवन में आगे बढ़ रहे हो। आप पहले जैसे नहीं रहे, ये चीजें कहीं न कहीं आपके पार्टनर को चुभ सकती है और यहीं चीजें उसको आपकी तरफ आकर्षित भी करती है। ऐसा दिखावे ले लिए नहीं करना है, आपको सच में अपने करियर में और जॉब पर फोकस करना है। इसके अलावा आपको अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।

ईमानदार रहे

अगर आप सच में चाहते हो सब कुछ पहले जैसा हो जाए। इसके लिए आपको थोड़ा सा समय लेना है और सोच विचार करना है, आखिर रिश्ता क्यों टूटा? क्या-क्या गलतियां हुई थी। अपनी गलतियों को स्वीकार करे और दोबारा वही गलतियां को दोहराने से बचना है।

खुल कर बात करे

अपने एगो को एक तरफ रखे, जज किए बगैर सामने वाले इंसान की बातों को ध्यान से सुने। पिछले बार अपने जो गलतियां की थी उनके लिए माफी मांगे। आपको आपके पार्टनर की कौन सी बात बुरी लगती है खुल कर बताएं। आपको अपनी बात भी रखनी है।

जिम्मेदारी ले

आपको जिम्मेदारी लेनी है। चाहे आपका पार्टनर जैसा भी हो आपको उसे स्वीकार करना है। अगर मान ले कि कभी आपलोगों की लड़ाई हो भी जाती है तो उसे उसी दिन सुलझा ले, अगले दिन तक न खींचे। आपको अपने मन में ये बैठा लेना है चाहे परिस्थि जैसी भी हो मुझे अपने पार्टनर को नहीं छोड़ने है।

परिस्थि को स्वीकार करे

हो सकता है ब्रेक अप के बाद आपका पार्टनर आपके साथ न रहना चाहे या फिर परिस्थियां पहले जैसी न रहे। या ये भी हो सकता है कि आपका पार्टनर आगे मूव ऑन कर चुका हो। आपको अपने आत्म सम्मान को बचना है। आपको सामने वाले इंसान के साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं करनी है। अगर वो आपके साथ नहीं रहना चाहता हैं तो उन्हें जाने दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top