अपने पार्टनर को कैसे मनाए जब वो आपसे नाराज़ हो?

आपका पार्टनर भी आपसे नाराज है? अपने पार्टनर को कैसे मनाए?

कोई भी रिश्ता जोड़ना बहुत आसान है मगर उससे भी मुश्किल है उस रिश्ते को निभाना। आज कल रिश्ते काफी नाजुक हो गए है, लोग छोटी छोटी बातों पर ही नाराज़ जाते है। कई बार हम लड़ाई झगड़े के दौरान गुस्से में ऐसी बाते बोल देते है जो सामने वाले इंसान को बुरी लग जाती है और हमारा पार्टनर हमसे नाराज़ हो जाता है। अगर समय रहते इस तकरार को खत्म नहीं किया जाए, तो ये रिश्ते को तोड़ भी सकता है। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? क्या आपका पार्टनर भी आपसे नाराज़ है? अगर हां, तो चलिए जानते है रूठे हुए पार्टनर को कैसे मनाए?

पार्टनर को कैसे मनाए

अपने पार्टनर को कैसे मनाए?

गलती के लिए माफी मांगे

आपको अपने गुस्से और ईगो को एक तरफ रख देना है और अपने पार्टनर से अपनी गलती के लिए माफी मांगना है। अगर आपका पार्टनर आपसे सच में प्यार करता है, तो वो आपसे ज्यादा समय तक नाराज़ नहीं रह सकता वो आपको पक्का माफ कर देगा।

बात चीत बंद ना करे

पार्टनर के नाराज होने पर उससे बात चीत करना बंद न करे, बल्कि बात चीत करते रहे। बात नहीं होने पर शायद चीजें और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए अपनी तरफ से कोशिश करे के बात बंद न हो। और अपने पार्टनर को अकेला नहीं छोड़े।

सरप्राइज़ दे

सरप्राइस और गिफ्ट्स हर किसी को पसंद आता हैं। अगर आपका पार्टनर आपसे लम्बे समय से नाराज है तो उसे आप गिफ्ट्स दे। ये चीज आपके पार्टनर को अच्छा महसूस करवाएगा।

क्वालिटी टाइम बिताए

अगर आपका पार्टनर आपसे नाराज़ है तो उसे कही अच्छी जगह घुमाने ले जाए, कोई फिल्म दिखने ले जाए या लॉग ड्राइव पर ले जाए। साथ में कुछ समय बिताए।

थोड़ा स्पेस दे

अगर ये सब तरीके आजमाने के बाद भी अगर आपका पार्टनर नहीं मान रहा है। तब उसे थोड़ा स्पेस दे। उसे कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top